फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कैंडोल के गांव में 62 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
शिविर स्वास्थ्य की जांच करती संस्था की डॉक्टर स्रोत: संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल कैंडोल के गांव में ग्लेनमार्क फाउंडेशन के मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के तहत एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान गांववासियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में कुल 62 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। जांच के दौरान सामान्य बीमारियों की पहचान, परामर्श और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय जैसे अधिक पानी पीना, धूप से बचाव, हल्का और पौष्टिक भोजन लेना, ओआरएस/नींबू पानी का सेवन तथा हीट स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान कर समय पर उपचार करवाना बताया गया। शिविर में डॉ. अंजलि गोयल, हेल्थ वर्कर ज्योति धीमान और सहायक दिनेश कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें