नालागढ़ के निचला नंगल में आयोजित जांच शिविर में भाग लेते हुई ग्रामीण महिलाएं- स्रोत- विभाग।
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन) आयुष विभाग की ओर से नंगल के गांव निचला नंगल में स्वस्थ जीवन शैली पर जागरूकता कार्यक्रम व मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू ठाकुर ने 56 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. नीतू ठाकुर ने कहा की क्षेत्र में लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को अच्छे जीवन-शैली, संतुलित खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने उच्च रक्तचाप के शुरुआती चेतावनी संकेतों की पहचान और शीघ्र उपचार के लाभों को भी विस्तार से समझाया गया ताकि समय पर निदान व इलाज संभव हो सके। शिविर में लोगों का मधुमेह व एचपी और बीपी की जांच कर मुफ्त को दवाएं वितरित की गई।