फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी के बसंती बाग 50 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
बद्दी के बंसती बाग में रोगियों की जांच करते हुए संस्था के चिकित्सक- स्रोत- संस्था। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। बसंती बाग में ग्लेनमार्क फाउंडेशन के मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के तहत एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की और उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान कुल 50 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में विशेष रूप से उच्च रक्तचाप एवं शुगर से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन

शिविर के दौरान एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस सत्र में डॉ. अंजलि गोयल ने बदलते मौसम में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम व समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को अधिक नमक एवं मीठे के सेवन से बचने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें