संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू रोटरी को-पायलट्स परवाणू ने शनिवार को रोटरी क्लब परवाणू के सदस्यों के साथ मिलकर मासिक प्रोजेक्ट ममता (मां और बच्चे की देखभाल) का सफल आयोजन किया। इस शिविर में परवाणू के रोटरी वोकेशनल सेंटर में लगभग 45 महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच रोटेरियन डॉ. ब्रिंद कपिल ने की। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई जरूरी टिप्स भी दिए गए, ताकि वह स्वस्थ भी रह सके। शिविर के दौरान जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां, मल्टी-विटामिन, आयरन और फोलिक एसिड सिरप के साथ-साथ पौष्टिक उत्पाद भी वितरित किए गए।