फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 205 लोगों का जांचा स्वास्थ्य, निशुल्क दवाइयां बांटी

विज्ञापन
परवाणू में स्वास्थ्य जांच ​शिविर के दौरान पंजीकरण करवाते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
परवाणू में रोटरी क्लब ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू रोटरी क्लब की ओर से सेक्टर-5 स्थित रोटरी वोकेशनल कम्युनिटी सेंटर में सोमवार को मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचकूला के एक निजी अस्पताल से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 205 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की। कैंप में ईसीजी, शुगर, बीपी और पीएफटी टेस्ट सहित कई अन्य टेस्ट किए। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उन्हें उचित परामर्श दिया। कार्यक्रम में परवाणू नगर परिषद के उपाध्यक्ष लखविंद्र सिंह मुख्यातिथि और पार्षद ठाकुर दास शर्मा विशेषातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष पुनीत कपूर, उपाध्यक्ष कांता कपूर, सचिव चंद कमल शर्मा, पीडीजी योगिंदर दीवान, भूपिंदर जैन, आरपीवीसीसी के अध्यक्ष आरएस शर्मा, रतन विभोर कपूर, डॉ. शालू शर्मा, सुकिना शर्मा, नकुल कपूर, राकेश भंडारी, बृंद कपिल, मन्नी कपूर सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें