फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 18 बच्चों 30 महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। बुरावाला गांव में विशेष आवश्यकता वाले अतिकुपोषित बच्चों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस आयोजन विप्रो केयर और हुमाना पिपुल टू पिपुल इंडिया संस्था की ओर से संचालित सुरक्षित मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य परियोजना के तहत किया गया।
शिविर का आंगनबाड़ी बरोटीवाला वृत्त की पर्यवेक्षक सरोज शर्मा ने शुभारंभ किया। संस्था की परियोजना अधिकारी अनुश्री लायक ने बताया कि शिविर का उद्देश्य शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करना है ताकि क्षेत्र का कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लविका ने बच्चों की जांच कर परामर्श दिया। उन्हें निशुल्क पूर्व पोषक तत्व किट वितरित की गई। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. निवेदिता ठाकुर ने महिलाओं की जांच की और स्वास्थ्य को लेकर सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में 18 बच्चों की निशुल्क जांच कर पोषण किट दी गई, जबकि 30 महिलाओं और बच्चों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में संस्था के कार्यकर्ता संदीप कुमार, बबिता, दीक्षा, सुमन, पूनम और सुरभि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें