बरोटीवाला के लोअर बटेड़ में आयोजित जांच शिविर में रोगियों की जांच करते हुए चिकित्सक- संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला के लोअर बटेड़ ग्लेनमार्क फाउंडेशन के मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के तहत एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान कुल 61 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। शिविर में सामान्य बीमारियों की जांच, परामर्श ओर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में डॉ. अंजलि गोयल, हेल्थ वर्कर ज्योति धीमान और सहायक दिनेश कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।