फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दमखड़ी गांव में नवजात शिशुओं की देखभाल की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। दमखड़ी गांव में बुधवार को राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की ओर से आयोजित शिविर में नवजात शिशुओं की उचित देखभाल की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की बीसीसी समन्वयक राधा चौहान और स्वास्थ्य शिक्षिका पदमिनी नेगी ने बताया कि जन्म से लेकर 28 दिन तक की अवधि शिशु के जीवन की सबसे संवेदनशील होती है। इस दौरान शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसलिए उनकी देखभाल अत्यंत आवश्यक है। उचित देखभाल, पोषण, स्वच्छता और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर उन्हें कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। जन्म के तुरंत बाद पहले एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान करवाना चाहिए। मां का पहला पीला गाढ़ा दूध, जिसे कोलोस्ट्रम कहते हैं, शिशु के लिए अमृत समान होता है। नवजात शिशुओं को छह माह तक केवल मां का दूध ही देना चाहिए। छह माह पूरे होने के बाद स्तनपान जारी रखते हुए बच्चे को पूरक आहार देना शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें