भटोली कलां के दसोरा माजरा में खेली गई प्रतियोगिता के विजेता टीम कौन मुख्य अतिथि के साथ- स्रोत-
फाइनल में पंजाब की जिंदबाड़ी टीम को किया पराजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दसोरा माजरा यूथ क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में हरियाणा की कोना टीम ने पंजाब की जितबाड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता दसोरा माजरा के खेल मैदान में आयोजित की गई। फाइनल मुकाबले में कोना की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में अजय कुमार को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। तीसरे स्थान पर रही मेजबान दसोरा माजरा टीम को 5,100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। चौथे स्थान पर रही रामपुर जंगी टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। समापन समारोह में मुख्यातिथि पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, समाजसेवी विधिचंद राणा और भटोली कलां के पूर्व प्रधान व राज्य वेलफेयर बोर्ड सदस्य अच्छरपाल कौशल ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर हरबंस ठाकुर, सुरेंद्र रंघुवंशी, कृष्ण शर्मा और नरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।