हरियाणा कांग्रेस के विधायक दो दिन शिमला के कुफरी में रुकने के बाद शनिवार देर शाम कसौली पहुंचे। करीब तीन गाड़ियों में सवार होकर सभी विधायक कसौली के समीप रमाडा होटल में रुकेंगे। वहीं यहां से सुबह करीब 9:00 बजे यह हरियाणा में राज्यसभा में वोटिंग के लिए निकलेंगे।