फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आपराधिक गतिविधियों पर दो राज्यों की पुलिस की रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा और हिमाचल पुलिस की बैठक
विज्ञापन

सीमाओं पर आपराधिक घटनाओं समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
परवाणू, पिंजौर, कालका के थाना प्रभारी विशेष रूप से रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश सीमाओं पर व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए हरियाणा और हिमाचल पुलिस की संयुक्त बैठक डीसीपी कार्यालय पंचकूला में हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव और अंतरराज्यीय आपराधिक गतिविधियों को रोकने पर चर्चा की गई। इसमें प्रदेश की सीमाओं के साथ लगते थाना परवाणू, पिंजौर, कालका के प्रभारी समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। बैठक में नशा तस्करी, शराब तस्करी, अवैध खनन और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने और लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए रोडमेप तैयार किया गया। पंचकूला पुलिस ने अंतरराज्यीय आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए जिला सोलन पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि बैठक में वांछित और उद्घोषित अपराधी, नशा तस्करों, शराब तस्करों, गैर सामाजिक तत्वों की सूची भी दोनों राज्यों की पुलिस ने आपस में आदान-प्रदान की है ताकि सीमांत क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई में बेहतर समन्वय बनाया जा सके। साथ ही सीमाओं पर सुरक्षाबलों की ओर से बॉर्डर पेट्रोलिंग, नाकाबंदी के लिए संयुक्त अभ्यास और समन्वय स्थापित करने की प्रणाली भी बनाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें