फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दशहरा उत्सव में हार्मनी ऑफ द पाइन बैंड मचाएगा धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार में दशहरा उत्सव को लेकर की समीक्षा हुई बैठक,दो व तीन अक्तूबर को होगा आयोजन
विज्ञापन

26 सितंबर से कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिता होंगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। रामलीला कमेटी कुनिहार की ओर से दशहरा उत्सव को लेकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता रितेश जोशी ने की। बैठक में दो दिवसीय दशहरा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उत्सव में इस बार खास हिमाचल पुलिस बैंड रहेगा। इसी के साथ स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं भी होगी। दो अक्तूबर को दशहरा उत्सव की शुरुआत होगी। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में बताया कि दो अक्तूबर की रात प्रथम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल पुलिस विभाग के हार्मनी ऑफ द पाइन बैंड लोगों का मनोरंजन करेंगा। सांस्कृति संध्या में कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। इस बार बड़े व छोटे झूलों के साथ ऊंट की सवारी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। रावण के पुतले का दहन भी होगा। कार्यक्रम में बेबी शो, कबड्डी, बैडमिंटन व मटका फोड़ प्रतियोगिता भी होगी। इसी के साथ तीन अक्तूबर को कमेटी की ओर से लक्की ड्राॅ निकाला जाएगा। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में काकू राम चंबा मुख्य कलाकार होंगे। उत्सव से पहले 26 सितंबर से कबड्डी, फुटबॉल प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें