फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हरीश चंद ठाकुर बने प्रधान, नेहा को चुना उपप्रधान

Sun, 23 Aug 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
संस्कृत महाविद्यालय सोलन की पीटीए की नई कार्याकारिणी के सदस्य व पदा​धिकारी। स्रोत : महाविद्यालय
विज्ञापन
तारिणी संस्कृत कॉलेज में पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन के तारिणी राजकीय स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय सोलन में छात्र अभिभावक संघ की आमसभा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें हरीश चंद ठाकुर को सर्वसम्मति से नया प्रधान चुना गया है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अभिभावकों और प्राध्यापकों ने कॉलेज के सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे में सुधार और छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान नेहा शर्मा को उपप्रधान, डॉ. विनय कुमार शर्मा को सचिव, विक्रम शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त प्रधान हरीश चन्द ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर सभी अभिभावकों और महाविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई टीम संस्थान के विकास और विद्यार्थियों के हित में महाविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर तत्परता से कार्य करेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. विनय कुमार, डॉ. भानु शर्मा, आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज, डॉ. पवन कुमार गौतम, डॉ. देव कुमार नेगी, डॉ. आशा शर्मा, पंकज सूद, विपिना ठाकुर सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें