फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हरि का खिल गांव में पांच दिन से बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को आए अंधड़ के चलते बिजली के खंभे और लाइनें हुई है क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


चार दिन से विद्युत बोर्ड की टीमें कर रही मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। परवाणू क्षेत्र में बीते वीरवार रात आए अंधड़ और भारी बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अंधड़ के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे बिजली बोर्ड को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। चार दिनों से बोर्ड की टीमें लाइनों को दुरुस्त करने में लगी हुई हैं, लेकिन अभी भी कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। जंगेशु पंचायत के वार्ड नंबर-7 के वार्ड सदस्य भक्त राम कौशल ने बताया कि हरि का खिल गांव में शुक्रवार से बिजली ठप पड़ी हुई है। बिजली न होने से ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। वहीं मोबाइल चार्जिंग और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में भी दिक्कतें आ रही हैं। परवाणू बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विकास गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह आई तेज आंधी और बारिश से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्य लाइन को दुरुस्त कर लिया गया है और जिन स्थानों पर नुकसान हुआ है, वहां आवश्यक सामग्री भेजी जा रही है। हरि का खिल गांव में क्षतिग्रस्त खंभों के स्थान पर नए खंभे मौके पर पहुंचा दिए गए हैं, जिन्हें बारिश थमते ही स्थापित किया जाएगा। विकास गुप्ता ने बताया कि प्रभावित इलाकों में विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए टीमें युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें