फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: श्रम कानूनों के विरोध, हड़ताल की बनाई रणनीति

विज्ञापन
बद्दी में बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र की समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य अध्यक्ष वि
विज्ञापन
सीटू की बद्दी में हुई बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र की समन्वय समिति की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। सीटू की बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र की समन्वय समिति की बैठक में 12 फरवरी को पूरे देश में चल रहे राष्ट्रीय अभियान के तहत प्रस्तावित हड़ताल की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नालागढ़ में होने वाली हड़ताल में में औद्योगिक क्षेत्र के हजारों मजदूर, औद्योगिक श्रमिक और स्कीम वर्कर्स बड़े पैमाने पर भाग लेंगे। वे मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
वक्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई चार श्रम संहिताओं का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये कानून मजदूरों के हितों की रक्षा करने के बजाय पूंजीपतियों और बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं और मजदूरों के दशकों के संघर्ष से हासिल अधिकारों पर सीधा हमला हैं।
विज्ञापन

सीटू के राज्याध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि वेज कोड मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी को कमजोर करता है और वास्तविक महंगाई के अनुरूप वेतन बढ़ाने की ठोस गारंटी नहीं देता। इससे ठेका और असंगठित मजदूरों का शोषण और बढ़ेगा। इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड मालिकों को मजदूरों की छंटनी और तालाबंदी का लगभग खुला अधिकार देता है। इससे नौकरी की सुरक्षा समाप्त होगी और बेरोजगारी में वृद्धि होगी।
कामगार नेताओं ने स्पष्ट किया कि नए श्रम कानूनों के कारण यदि कोई मजदूर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता है, तो लेबर कोर्ट जाने के बावजूद उसे अतिरिक्त कानूनी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे न्याय पाना और अधिक कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बीबीएन कोऑर्डिनेशन कमेटी के कंवीनर अनिल ने की। उन्होंने यूनियनों, मजदूर साथियों और स्कीम वर्कर्स से अपील की कि वे 12 फरवरी की हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी एकजुटता के साथ संघर्ष में शामिल हों। बैठक में विशेष रूप से जिला महासचिव मोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दलजीत सिंहए विकास, नीरज, प्रमोद और अजय सहित कई यूनियनों प्रतिनिधि और मजदूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें