पर्यटक क्षेत्र कसौली में इनरव्हील और रोटरी क्लब की ओर से लगाया गए मेले में मौजूद लोग। संवाद
इनरव्हील और रोटरी क्लब के सदस्यों ने लगाया मेला
टीम भावना से हाथ से किया कार्य, पर्यटकों ने उठाया लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली में इनरव्हील और रोटरी क्लब की ओर से वार्षिक मेला लगाया गया। मेेले में क्लब की ओर से हस्तनिर्मित उत्पादों को तैयार किया गया। मेले के दौरान लोगों को व्यंजन भी परोसे गए। इस मेले के आयोजन का उद्देश्य टीम भावना को जागृत कर था। टीम ने लस्सी, कढ़ी-चावल, गोलगप्पे, टिक्की व अन्य वस्तुएं तैयार की थीं। इन चीजों को पर्यटकों खूब चटकारे लेते खाया। इसके अलावा हस्तनिर्मित कपड़े, स्वेटर के भी स्टाल लगाए। इसमें पर्यटकों ने जमकर खरीदारी की।
इनरव्हील क्लब की प्रधान रीटा टंडन बताया कि मेला काफी बेहतर तरीके से लगाया गया। कोशिश की गई कि लोगों को सभी प्रकार का सामान उपलब्ध करवाया जा सके। मेले में लोगों ने सामान की खरीदारी की। मेले के लिए टीम ने फूड समेत हथकरघा सामान, कपड़े और मिट्टी के बर्तनों के स्टाल लगाए थे। सभी प्रकार के सामान की पर्यटकों ने सराहना की। मेले से एकत्रित राशि से रोटरी व इनरव्हील क्लब जरूरतमंद बच्चों की सहायता करेगा। इस मौके पर रूबी गुप्ता, दिव्य जैन, मदनजीत सिंह, बिन्नी चड्डा, राजकुमार सिंगला, सुशील बंसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।