बद्दी के हाउसिंग बॉर्ड काॅलोनी के लोग बढ़ती चोरी की घटना को देखते पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए। स
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-दो में रविवार रात को आधा दर्जन घरों के ताले टूटे हैं। शातिरों ने घरों से हजारों रुपये की नकदी व आभूषणों समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड के नरेश कुमार जब सुबह उठे तो पाया कि मकान की दूसरी मंजिल के कमरे के ताले टूटे हुए है। इसकी जानकारी उन्होंने पड़ोसियों को दी। यहां से पता चला कि साथ लगते आधा दर्जन घरों के भी ताले टूटे हैं। मकान मालिक शोभा देवी, नरेश शर्मा, शहनाज विनोद अत्री समेत अन्य ने पुलिस थाना बद्दी के प्रभारी देवराज ठाकुर से मिले और शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि चोर उनके घरों से नकदी व सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।