फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हेयर ड्रायर बनाने वाली कंपनी होगी बंद, 115 कामगारों की नौकरी पर संकट

विज्ञापन
बद्दी के संडोली स्थित श्रम कार्यालय परिसर में कामगार नारेबाजी करते हुए- संवाद।
विज्ञापन
कामगारों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के कोटला स्थित हेयर ड्रायर बनाने वाली कंपनी ने अपने संचालन को बंद करने का एलान कर दिया है। कंपनी ने कामगारों को एक माह का नोटिस दिया है, जो 7 मार्च को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद कंपनी के 35 स्थायी और करीब 80 ठेकेदार के कामगारों को नौकरी से बाहर किया जाएगा। कई कामगार यहां पिछले 7 साल से काम कर रहे हैं और अब अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। शुक्रवार को कामगारों ने बद्दी के श्रम अधिकारी कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर सरकार और विभाग से न्याय की मांग की। कामगार सुबह 10:30 बजे संडोली स्थित श्रम अधिकारी कार्यालय में एकत्र हुए और कंपनी के खिलाफ विरोध जताया। श्रम अधिकारी अमित ठाकुर ने कंपनी के संचालकों को बुलाया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अगली सुनवाई 27 फरवरी को तय की गई। ठेकेदार के छह दर्जन से अधिक कामगार भी मौके पर पहुंचे। ठेकेदार के साथ अगली बैठक 26 फरवरी को रखी गई है। कामगारों का कहना है कि उनकी कंपनी बद्दी की एक नामी कंपनी के लिए जॉब वर्क करती है और नामी कंपनी की ओर से मशीनें व स्टाफ यहां रखा गया है। कामगारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इससे पहले काठा में इसी कंपनी की पाउडर बनाने वाली इकाई डेढ़ माह पहले बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें