फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में बारिश के साथ गिरे ओले, लोगों को गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर व इसके आसपास लगते क्षेत्रों में वीरवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक तेज बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक हुई इस बारिश से मौसम भी ठंडा हो गया। दोपहर को जहां तापमान 32 से 33 डिग्री तक था वह बारिश के बाद 22 डिग्री तक रह गया। वहीं बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़े। अचानक आई इस बारिश से लोग इधर-उधर भागते नजर आए। वहीं मालरोड समेत अन्य सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के बाद जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों बागवानों के लिए भी यह वरदान साबित हुई है। इस दिनों सोलन क्षेत्र में टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य नकदी फसलें लगाई हुई हैं। तेज धूप के चलते फसलें मुरझाने लगी थीं। फसलों को पर्याप्त पानी न मिलने से किसान परेशान थे। मगर अब बारिश फसलों के लिए संजीवनी बनी है। सूखने के कगार पर पहुंची, फसलों में फिर से जान आ गई हैं। दूसरी और फलदार पौधों के लिए भी बारिश की जरूरत थी, ताकि फलों का आकार बढ़ सके। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच मई तक अभी फिर से बारिश होने के आसार हैं। यदि फिर से बारिश होती है तो किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें