फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल का गायनी वार्ड चार दिनों के लिए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में मिड वाइफ और दो मरीजों के कोरोना पॉजिटिन आने के बाद गायनी वार्ड को चार दिनों के लिए सील कर दिया है। स्टाफ के अन्य कर्मचारियों सहित सीधे संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। अभी पॉजिटिव आए लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है। ये मामले आने से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

हालांकि मामले आने के बाद अस्पताल के गायनी वार्ड और अन्य स्थानों को सैनिटाइज कर दिया है। वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को अन्य जगह स्थानांतरित करने के बाद खाली करवाया जाएगा। इससे पहले भी अस्पताल के गायनी वार्ड को कई बार सील किया जा चुका है। मामले आने के बाद अन्य मरीजों में भी भय का माहौल बना हुआ है। साथ ही अन्य संपर्क में आए डॉक्टरों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
अब विभाग सभी लोगों को सुरक्षा बरतने के लिए जागरूक कर रहा है। अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही वार्ड को खोला जाएगा। उधर, एमएस डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि तीन लोगों के पॉजिटिव आने के बाद गायनी वार्ड को सील किया गया। वहीं संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें