फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में मनाया गुरुपरब, गुरुद्वारों में संगत शबद-कीतने से निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाठ पर डाले गए भोग, लंगर भी बरताया
विज्ञापन

सपरून, अपर बाजार गुरुद्वारा में कार्यक्रमों का आयोजन
धर्मपुर, कुनिहार, परवाणू समेत कई जगह लगाए लंगर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में रागी जत्थों ने गुरुबाणी का रसपान करवाया और कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा में चल रहे पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद संगत के लिए लंगर का आयोजन किया गया।
सोलन के सपरून गुरुद्वारा में भी गुरुपरब पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अमृतसर से आए रागी जत्थों ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के समक्ष नतमस्तक हुए और गुरुवाणी श्रवण कर मन को निर्मल किया। गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून के मुख्य ग्रंथी कर्मजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोलन के अपर बाजार गुरुद्वारा में भी गुरुबाणी कीर्तन हुआ। भाई जगदीप सिंह परवाना, हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब कतलगढ़ चमकौर साहिब से आए जत्थों ने कीर्तन किया। इसके उपरांत लंगर बांटा गया। अपर बाजार गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार भी सजाया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। इसके अलावा जिले के धर्मपुर, कुनिहार, परवाणू और डगशाई में भी गुरुपरब पर कार्यक्रम एवं शबद-कीर्तन आयोजित किए गए।
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने टेका माथा
धर्मपुर (सोलन)। गुरुद्वारा साहिब धर्मपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह और कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने परिवार के साथ माथा टेका। सैकड़ों श्रद्धालु भी गुरुद्वारा पहुंचे और हाजिरी भरी।
गुरुद्वारा साहिब कमेटी धर्मपुर के सदस्यों परमजीत सिंह और सुरजीत सिंह लांबा ने बताया कि गुरुद्वारा में सुबह संगत को चाय और जलेबी का लंगर वितरित किया गया। दोपहर में लंगर परोसा गया। इस मौके पर कमलजीत सिंह, सुरजीत सिंह लांबा, परमजीत सिंह, दलवीर सिंह, एच.एस. लांबा, जोगिंद्र वीर सिंह ढिंगरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
कुनिहार (सोलन)। गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर कुनिहार बाजार में व्यापारियों ने लंगर का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक देव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और अरदास के साथ हुई। इस अवसर पर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्य मदन सिंह और धर्मेंद्र काकू ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापारियों ने सेवा भावना और पूर्ण श्रद्धा के साथ आयोजन किया। उन्होंने कहा कि भंडारे का उद्देश्य गुरु नानक देव जी के मानवता, सेवा और समर्पण के संदेश को समाज तक पहुंचाना है। इस मौके पर मदन सिंह, रमेश कुमार, राजेश शांडिल, संजय ठाकुर, नवीन शर्मा (बीनू) समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें