फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गुरुकुलम सैनिक स्कूल नालागढ़ ने जीती ओवरऑल ट्राफी

Sat, 24 Aug 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
गीता आदर्श विद्यालय ने करवाई अंतर विद्यालय गीता भाषण एवं श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। गीता आश्रम समिति और गीता आदर्श विद्यालय की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 37वां अंतर विद्यालय गीता भाषण एवं गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय और समिति के प्रधान एलके बंसल और अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। प्रथम सत्र की भाषण प्रतियोगिता में 31 (निजी व सरकारी) विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें जज के रूप में डॉ. प्रेमलाल गौतम, डॉ. शंकर लाल वाशिष्ठ और कौमुदी ढल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरे सत्र में विद्यार्थियों के श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अर्चना पंत, राम कुमार कौशिक और डॉ. विनय शर्मा निर्णायक मंडल में शामिल रहे। प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा और सह प्रधानाचार्य पंपोश गुप्ता ने सहयोग किया।
विज्ञापन

गीता भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमरोड़ की शगुन, द्वितीय स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई की अरुणिमा और राजलक्ष्मी, संवेद गुरुकुलम सैनिक स्कूल नालागढ़ के संकेत कुमार ओझा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की अंजलि ने प्राप्त किया। बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल माल रोड सोलन की यदवी, एमआरए डीएवी स्कूल सोलन की प्रीतिका, सेंट ल्यूक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन की रान्या शर्मा, गीता आदर्श विद्यालय सोलन की विदुषी ने प्रशंसनीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दुर्गा पब्लिक स्कूल की अक्षिता झा, द्वितीय स्थान पर देवांश परमानंद राजलक्ष्मी गुरुकुलम सैनिक स्कूल नालागढ़, तृतीय स्थान डगशाई पब्लिक स्कूल की भार्गवी ने प्राप्त किया जबकि सांत्वना पुरस्कार दयानंद आदर्श विद्यालय की हिमांशी शर्मा ने प्राप्त किया। प्रशंसनीय स्थान गीता आदर्श विद्यालय की शगुन ने प्राप्त किया। ओवरऑल ट्रॉफी विजेता ट्रॉफी राजलक्ष्मी संवेद गुरुकुलम सैनिक स्कूल नालागढ़ ने प्राप्त की। गीता आश्रम समिति और गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान एलके बंसल, उप प्रधान डीएन गुप्ता, सचिव एसएन कपूर और अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें