फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गुरु की महिमा के बखान के साथ गुरमत समागम संपन्न

Sun, 10 Mar 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
रागी व ढाडी जत्थों ने किया किया संगत को निहाल
विज्ञापन

गुरुनानक स्कूल के छात्रों ने किया कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। गुरमत प्रचार ट्रस्ट जगातखाना की ओर से शबद गुरु प्रचार समागम लड़ी के तहत सात दिनों से चले आ रहे गुरमत समागम का रविवार को गुरु की महिमा के बखान के साथ समापन हो गया। इस दौरान दीवान सजाया गया। रागी व ढाडी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इससे पहले गुरु नानक स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से कीर्तन, कविशरी व गुरु इतिहास सुनाया गया। हजूरी रागी दरबार साहिब भाई शोकीन सिंह ने तेरे बचन अनूप अपार, हर अमृत पान करो शबद सुनाकर उपस्थित संगत को निहाल किया। कथावाचक डा. हरवन सिंह अल्वर ने गुरु की महिमा का गुणगान किया।
उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। सुबह जल्दी उठ कर गुरु का ध्यान करने से जीवन सफल हो जाता है। ढाडी जत्था हरदीप सिंह सादड़ा ने सिख जरनेल सिंह का इतिहास संगत के समक्ष रखा। इस मौके पर गुरु का लंगर भी बरताया गया। मंच संचालन कथावाचक सुखविन्द्र सिंह थली ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव बावा हरदीप सिंह, एसजीपीसी सदस्य डॉ. दलजीत सिंह भिंडर, पूर्व जिप सदस्य उजागर चौधरी, यशवंत सिंह बावा, समाजसेवी हरप्रीत सिंह, गुरमत प्रचार ट्रस्ट के अध्यक्ष नसीब सिंह, सचिव महिंद्र सिंह, समाजसेवी गुरचरण सिंह चन्नी, सिख स्टूडेंट फैडरेशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
19 लोगों ने किया रक्तदान
गुरमत समागम जगातखाना में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इस दौरान करीब 19 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक नालागढ़ की इंचार्ज डॉ. मनीका के नेतृत्व में टीम ने रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें