फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गुल्लरवाला की टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
बेरसन में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक हरदीप बावा का स्वागत करते हुए-स्रोत-
विज्ञापन
फाइनल में पंजाब की तख्तगढ़ की टीम को पराजित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। सतनाम वाहेगुरु स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर गुल्लरवाला की टीम ने कब्जा किया। लुधियाणा के मत्था सिंह व तख्तगढ़ के जिंदा प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर चुने गए। बेरसन के खेल मैदान में खेल गई प्रतियोगिता का फाइनल मैच पंजाब की तख्तगढ़ व गुल्लरवाला की टीम के बीच हुआ। अंधेरा होने के कारण 2-2 ओवर का मैच करवाया गया। पंजाब के तख्तगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी गुल्लरवाला की टीम ने तीन गेंदों में जीत दर्ज कर ली। समापन समारोह के मुख्यातिथि विधायक हरदीप सिंह बावा ने विजेता टीम को क्लब की ओर से 31 हजार व उप विजेता को 21 हजार व ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर गुरुदेव सिंह, अमनदीप सिंह, लक्की, अंकुश राय, हरदीप सिंह, अमरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें