फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गुज्जरहट्टी से तलाओ-पोरला-कंकरुघाट सड़क बनी दलदल

विज्ञापन
गुज्जरहट्टी कंकरू घाट सड़क की खस्ताहालत। संवाद
विज्ञापन
सड़क को दो साल से चल रहा पक्का करने का काम, अभी तक 20 फीसदी कार्य हुआ पूरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। गुज्जरहट्टी से तलाओ-पोरला-कंकरुघाट सड़क पर दलदल व कई स्थानों पर मलबा आने के कारण बंद पड़ी है। इस सड़क को पक्का करने के कार्य दो साल से चल रहा है, लेकिन अभी तक 20 फीसदी ही काम हुआ है। दो दशक पहले गुज्जरहट्टी से इस सड़क का निर्माण हुआ। सड़क से तीन पंचायतों के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिला है, लेकिन सड़क बरसात में बंद हो जाती है। इस बारे में स्थानीय लोग अधिशासी अभियंता से मिले, लेकिन उसके बावजूद भी काम में तेजी नहीं आई है व अब बरसात में काम बंद है। लोगों की मांग पर साल 2017-18 में इस सड़क को विधायक प्राथमिकता निधि के अंतर्गत लाया था। मई 2020 में इसे नाबार्ड को स्वीकृति के लिए भेजा गया। स्वीकृति मिलने के बाद 28 सितंबर 2023 को 7.04 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया। इस दौरान सड़क का ठीक करने का लक्ष्य 28 सितंबर रखा था। स्थानीय निवासी रविंदर, धर्म पाल, नंदलाल, अजय, जयपाल, कर्म चंद, कमल, सरस्वती प्रधान, नंदलाल, चेतराम, किशन कुमार, शिवओम तथा प्रदीप शर्मा ने बताया कि पौने दो साल का समय बीत जाने के बाद अभी तक 15 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ, जिन जगहों कटिंग हुई है, वहां डंगे नहीं लगाए गए हैं। पानी की भी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है। बरसात का पानी सड़क पर जगह-जगह खड़ा हो जाता है। उधर, लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के अधिशाषी अभियंता ई. प्रबरसर सिंह का कहना है कि लगभग 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है। इस कार्य को पूरा करने की मियाद 28 सितंबर है। यदि इस अवधि में कार्य पूरा नहीं होता तो कुछ अतिरिक्त समय दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें