फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आए मेहमान को पहले पीटा फिर फूंक दिया ट्रक

Thu, 30 Mar 2017 12:03 AM IST
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के एक ट्रक चालक को अपने रिश्तेदार के क्वार्टर में उसके साथियों संग शराब पीना मंहगा पड़ गया। शराब पीकर रिश्तेदार और तीन अन्य साथियों ने मिलकर ट्रक चालक को पहले बुरी तरह से धुन डाला। युवकों के चंगुल से निकलने के बाद चालक ट्रक में छुप गया। इसके बाद गुस्साए युवकों ने ट्रक को ही आग लगा दी। चालक ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


स्थानीय पंचायत प्रधान भागचंद शर्मा ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात ट्रक नंबर एचपी 12डी-2863 का चालक भूपचंद पुत्र विश्वनाथ गांव धाड़े डाकघर रिचुडा तहसील एवं जिला मंडी, मंधाला स्थित अपने रिश्तेदार रिंकू के पास पहुंचा।

 यहां ट्रक चालक ने रिंकू और उसके पड़ोसी किरायेदार साथी नवनीत, पंकज तथा अक्षय के साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान उनमें किसी बात पर आपसी विवाद हुआ। इसके बाद चारों ने मिलकर ट्रक चालक की धुनाई कर दी। चालक मौका देख वहां से भागकर मंधाला रोड पर खड़े अपने ट्रक में जा छिपा।
विज्ञापन


चारों को जब उसकी कोई भनक नहीं लगी तो उन्होंने ट्रक को ही आग लगा दी। इसके बाद चालक ने शोर मचाकर स्थानीय पंचायत प्रधान और अन्य लोगों की मदद से उसने अपनी जान बचाई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच ट्रक की आग को बुझाया। एसपी बददी ने मामले की पुष्टि कर कहा कि इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें