फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को समिति में किया शामिल : ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत निवारण समिति के सदस्यों पर गरमाई सियासत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति के गठन को लेकर कांग्रेस एक खेमे में नाराजगी है। कांग्रेस ब्लॉक आनी के पूर्व महासचिव सतपाल ठाकुर ने कहा कि समिति में ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम किया था। सतपाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि समिति में उन सदस्यों को शामिल किया गया है, जो उस समय कांग्रेस छोड़कर आजाद प्रत्याशियों के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। जो लोग चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे, वे आज कांग्रेस के नाम पर पद और प्रभाव हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि आपदा की घड़ी में जनता के सहयोग के बजाय ये लोग राजनीतिक लाभ उठाने में लगे रहे। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के समय न तो ये सदस्य राहत कार्यों में दिखे और न ही जनता के बीच किसी प्रकार की सहायता के लिए सक्रिय रहे। उन्होंने जिला प्रशासन और कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि समिति की समीक्षा की जाए और इसमें केवल उन कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए, जो पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित हैं और निरंतर जनता के बीच सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें