फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बानली कनैंतां में दादी-पोता मलबे में दबे, दादी की मौत

Mon, 14 Aug 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालगढ़ के मलोण पंचायत के  बानली कनेता गाव में मलबे में तबदील हुआ मकान। संवाद
विज्ञापन
रविवार देर रात भवन ढहा, पोते सहित दो लोग घायल
विज्ञापन

भवन के एक ही कमरे में सो रहे थे दादा-दादी और पोता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। मलोण पंचायत के बानली कनेता की फूला देवी (65) पत्नी सावणु राम की मकान ढहने से मौत हो गई है। जबकि रामलाल अपने बेटे विशाल को बचाते हुए घायल हो गया है। सावणू राम का परिवार दो कमरों में सोया हुआ था। यह घटना मध्य रात्रि की है।
सावणू राम, पत्नी फूला देवी और पोता विशाल एक कमरे में सोए हुए थे। रात के करीब साढ़े 12 बजे मकान ढह गया। मकान जैसे ढहने लगा तो सावणू राम तो निकल गया लेकिन फूलां देवी और उसका पोता विशाल मलबे में दब गए। शोर सुनकर सावणू राम का बेटा रामलाल दूसरे कमरे में गया तब तक काफी मलबा आ गया था। रामलाल ने किसी तरह अपने बेटे विशाल को निकाल लिया लेकिन मां को नहीं निकाल पाया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब तक गांव के लोगों ने मलबा हटाया तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान रामपाल व उसके बेटे विशाल को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान गोदावरी देवी ने बताया कि सावणू राम का दो कमरों के लेंटर वाला मकान, कीचन पशुशाला भूमि कटाव से ढह गया। पशुशाला में एक भैंस, 9 बकरियां व एक कुत्ता भी मर गया। क्यार कनैंता पंचायत के प्रधान रघुराज पराशर ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को पांच हजार तथा वार्ड पंच हेतराम ने दो हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

उधर सूचना मिलते ही रामशहर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस कर्मी पैदल मौके पर पहुंचे। सभी रास्ते बंद थे इसलिए डॉ. ने भी मौके पर पहुंच कर मृतका फूला देवी का पोस्टमार्टम किया शव को परिजनों को सौंप दिया। नालागढ़ के उपमंडलाधिकारी दिव्यांशु सिंगल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रभावित परिवार को तात्कालिक राहत प्रशासन की ओर से दी गई है। पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। उसके बाद उन्हें मुआवजा राशि दी जाएगी।

नालगढ़ के मलोण पंचायत के  बानली कनेता गाव में मलबे में तबदील हुआ मकान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें