फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार की 55 पंचायतों में 26 सितंबर तक होंगी ग्राम सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड अधिकारी तन्मय कंवर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। विकास खंड कार्यालय कुनिहार में खंड विकास अधिकारी तन्मय कंवर ने सभी 55 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठकों को आयोजित करने के आदेश पारित किए गए हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत मतदाता सूचियों में त्रुटियों की जांच करने के लिए विशेष ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन करवाया जा रहा है। इन बैठकों का उद्देश्य है कि मतदाता सूचियों की प्रतियां ग्राम सभा के समक्ष अवलोकन के लिए प्रस्तुत की जाएं और किसी भी त्रुटि को समय रहते सही किया जा सके। इसके लिए ग्राम सभा की बैठकों की तिथियां निर्धारित की गई हैं। 22 सितंबर को बड़ोग, बसंतपुर, भूमती, चम्याल, दानोंघाट, दाडला, धूंदन, गयाना, हनुमान बड़ोग, खंनंगल, बलेरा, क्यारर्ड, मान, पला निया, सानण, समोग, सन्याड़ी मोड़, सेवड़ा चड़ी, सासमा जबकि 24 सितंबर को वनोह-खरड़हटी, बातल,चईयाधार, दसेरन, दधोगी, कुंहर, जघुन, सघोई, कोटली, मागल, मांगू , नवगांव, सरली, रोड़ी, पट्टा, सरयाज, शहरोल, सूरजपुर और 26 सितंबर को बागा करोग, बखालग, बेरल, बरयाली, चाखड, घनागुघाट, देवरा, दाऊंटी, डुमेहर, कशलोग, कोटलु, कुनिहार, मटेरनी, पारनु, रोहज-जलाना, साई, कोठी, पलोग पंचायतों में ग्राम सभाएं होंगी। इसके लिए सभी पंचायत सचिवों को सूचना दी गई है ताकि वे अपनी पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर विशेष ग्राम सभा बैठक आयोजित करें सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें