फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेंशनरों का एकमुश्त एरियर जारी करे सरकार

विज्ञापन
नालागढ़ में एचआरटीसी के पेंशनर बैठक में भाग लेते हुए- स्रोत- पेंशनर।
विज्ञापन
नालागढ़ में एचआरटीसी पेंशनरों ने बैठक कर उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी संयुक्त कर्मचारी की विशेष बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित करके 1 जनवरी 2016 से जारी नए वेतनमान के सभी एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की सरकार से मांग उठाई गई। साथ ही अप्रैल 2024 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों को तुंरत प्रभाव से पेंशन लगाई जाए। बैठक में वक्ताओं ने उच्च न्यायालय की ओर से पेंशनरों के हक में जारी किए गए आदेशों को तुंरत प्रभाव से लागू करने की मांग रखी। इसके साथ जनवरी 2016 से प्रदेश सरकार की ओर से जारी डीए के एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की मांग भी उठाई। निगम के पेंशनरों को हर माह की पहली तारीख को पेंशन जारी की जाए। बैठक में फैसला लिया गया कि 15 अक्तूबर को शिमला में होने वाले प्रदर्शन में नालागढ़ के पेंशनर भी भाग लेंगे। बैठक में नालागढ़ इकाई के प्रधान जगतार सिंह राणा, जय किशन राणा, रघुबीर सिंह, भीम सिंह, व्यास देव ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें