फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मेडिकल बिलों के लिए बजट का प्रावधान करें सरकार

Wed, 05 Jun 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल बीत जाने के बाद भी नहीं बना दभोटा पुल
विज्ञापन

पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई की बैठक में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित करके हिमाचल सरकार से मांग की है कि पेंशनरों के कई वर्षों से बकाया मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए। मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों को बुढ़ापे में कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नए वेतनमान का बकाया राशि का भी शीघ्र भुगतान किया जाए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए इकाई के अध्यक्ष नरेश घई ने कहा कि दभोटा में पिछली बरसात में गिरे पुल को शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए। यह पुल एक वर्ष से बंद पड़ा है। पिछली बरसात में पुल असुरक्षित कर लिया है। पंजाब सरकार इस पुल के तैयार करने के लिए 1.50 करोड़ रुपये मांग की है। सरकार समय रहते अपने हिस्से का पैसा जमा कराए जिससे इस पुल को नए सिरे से तैयार किया जाए। बद्दी-नालागढ फोरलेन निर्माण के दौरान उड़ रही धूल के चलते लोग परेशान हैं। उन्होंने निर्माण कंपनी से यहां पर पानी का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने नालागढ़ में आयुर्वेदिक अस्पताल में एमडी का पद जल्द भरने व यहां पर 50 बेड का अस्पताल करने की मांग की। बैठक में कैलाश राणा, पोहू लाल, इंद्रजीत सिंह, सुशील शर्मा, डीवी सोनी, अंजना शर्मा, हुक्म सिंह, राम नरेश गुप्ता, यशपाल चिंतराम, दलेल सिंह, जगदीश, हेमराज भंडारी, प्रताप सिंह, राम सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें