फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जल्द जेसीसी बैठक बुलाए : संघ

विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार इकाई की मासिक बैठक के दौरान मौजूद सदस्य। स्त्रोत एसोसिएशन
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार ने बैठक में मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन

लंबित मांगों पर पेंशनर्स ने सरकार को घेरा
महंगाई भत्ते की किस्तों, मेडिकल बिलों को राशि न मिलने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार(सोलन)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार इकाई की मासिक बैठक पेंशनर भवन तालाब में इकाई प्रधान विनोद जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों के लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और सरकार से इनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।
सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से वित्तीय लाभ लंबित रहने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में सरकार से महंगाई भत्ते की सभी बकाया किस्तों का तुरंत भुगतान करने की मांग की गई। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कम्युटेशन राशि की कटौती अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष 8 माह करने तथा इसके बाद पेंशन में स्वतः समायोजन के आदेश जारी करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश के कई राज्यों में इस संबंध में पहले ही निर्णय लिए जा चुके हैं, इसलिए प्रदेश सरकार को भी शीघ्र पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन

पेंशनरों ने 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ मूल पेंशन में जोड़ने की मांग भी रखी। इसके अलावा 1 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभ बिना किसी भेदभाव के जारी करने पर जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि पेंशनरों को वर्गों में बांटना उचित नहीं है और इस तरह की नीति से असंतोष बढ़ रहा है।
बैठक में सरकार से पेंशनरों की जेसीसी (संयुक्त सलाहकार समिति) की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के लिए बजट उपलब्ध कराने की घोषणा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब तक इसका धरातल पर कोई असर नहीं दिखा है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए बार-बार आवाज उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी लंबित मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

बैठक में कृष्ण लाल तंवर, राजेंद्र शर्मा, ज्ञान जोशी, डीएन परिहार, डीएन तंवर, भागमल तंवर, ज्ञानचंद तंवर, ज्ञानचंद ठाकुर, दिला राम तंवर, दिलाराम पंवर, विजय सिंह कंवर, रामस्वरूप वर्मा और केएल तंवर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें