ममलीग पंचायत के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में गीत संगीत के माध्यम से जानकारी देते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों की ओर से कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत ममलीग व सायरी में गीत-संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी। कलाकारों ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना के बारे में जागरूक किया गया। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में अग्रसर करने के लिए प्रदेश सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों की और अपनी रूचि बढ़ाने का आग्रह किया।