फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सरकारी लैब का सर्वर ठप, इंतजार करते रहे मरीज

Mon, 27 May 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्ची लेने के बाद तैनात स्टाफ ने नहीं लिए सैंपल
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल में थी ज्यादा भीड़
कई बार खराब होता है सर्वर, रिपोर्ट में भी लगता है समय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल की सरकारी लैब में इन दिनों मरीजों की परेशानियां कम नहीं हो रहीं। मरीजों को आए दिन लैब में धक्के खाने पर मजबूर होना पड़ता है। सोमवार को भी अस्पताल में लैब का सर्वर ठप हो गया। इसके बाद मरीजों को करीब एक घंटे सर्वर के चलने का इंतजार करना पड़ा। लैब में तैनात स्टाफ ने इस दौरान कोई सैंपल नहीं लिए।
इससे मरीजों की लैब के बाहर कतारें लग गई। शुरुआत में तो कुछ मरीजों की पर्चियां लेने के बाद उन्हें लैब के बाहर इंतजार करने के लिए कहा। लेकिन जैसे-जैसे भीड़ अधिक होती गई वैसे-वैसे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकारी लैब का सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक सर्वर नहीं चला। इस अवधि में पुरानी रिपोर्ट भी मरीजों को नहीं मिल पाईं। वहीं, 12:00 बजे के बाद लैब कर्मचारियों ने लोगों के सैंपल भी नहीं लिए। इसके बाद मजबूरी में मरीजों को निजी लैब का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की अधिक भीड़ रही। अस्पताल खुलने से पहले ही पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सुबह 9:30 बजे के बाद ओपीडी शुरू होते ही मरीजों के टेस्ट करवाने का सिलसिला भी शुरू हो गया। वहीं, कई मरीज शनिवार की पर्ची के साथ टेस्ट करवाने के लिए भूखे पेट अस्पताल की सरकारी लैब में सुबह 9:30 बजे ही पहुंच गए। लेकिन लैब में तैनात स्टाफ ने पंजीकरण न होने की बात कह कर रुकने को कहा। कुछ देर बाद लैब में टेस्ट करवाने वालों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। अधिक भीड़ को उमड़ता देख लैब में तैनात कर्मचारियों ने कुछ मरीजों की पर्ची जमा कर ली। करीब 10:30 बजे के बाद सर्वर चलने पर मरीजों को रक्त सैंपल देने के लिए बुलाया गया। इतने में लैब के बाहर मरीजों की काफी भीड़ हो गई। कतारों को लगा देख कई मरीजों ने निजी लैब में टेस्ट करवाए।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में अस्पताल के कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि उन्हें इसकी शिकायत नहीं मिली। सर्वर क्यों ठप रहा इसका पता किया जाएगा।

इनसेट
सोमवार को हुई 1500 की ओपीडी
क्षेत्रीय अस्पताल में छुट्टी के बाद सोमवार को रोगियों और तीमारदारों की खासी भीड़ लगी रही। ऐसे में 1500 मरीजों की ओपीडी रही। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में अलग मरीजों की जांच हुई। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा दवा, फीस काउंटर, सरकारी और क्रस्ना लैब में मरीजों की कतारें रहीं। चिकित्सक भी ओपीडी में लगातार मरीजों की जांच कर रहे थे, मगर भीड़ अधिक होने के कारण समय लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें