फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में अवैध खनन पर रोक लगाने पर सरकार असफल

Fri, 05 Apr 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिम परिवेश संस्था ने बैठक में जताई मामले में चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। हिम परिवेश पर्यावरण संरक्षण संस्था को बैठक में क्षेत्र में अवैध खनन पर चिंता जताई गई। कहा, सरकार इसे रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहा है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए लक्ष्मी सिंह ठाकुर ने कहा कि 11 मार्च को संस्था की ओर से उपमंडलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा था परंतु उसका आज तक कोई जवाब नहीं आया और न ही अवैध खनन रोकने और प्रदूषण रोकने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए गए। उपमंडलाधिकारी ने संस्था के साथ मासिक बैठक करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई बैठक नहीं हुई। संस्था में इस मुद्दे को लेकर काफी रोष है कि सरकार व प्रशासन अवैध खनन व प्रदूषण रोकने के लिए लगातार असफल नजर आ रहे हैंं।
विज्ञापन

बीबीएन की विभिन्न खड्ड सरसा, कनाहन, चिकनी, महादेव, काला कुंड, लुहांड, बालद, रत्ता, मानपुरा खड्ड, खाली खड्डों में रात को जेसीबी मशीनें लगाकर अवैध खनन हो रहा है। सारी भवन निर्माण सामग्री बीबीएन के क्रशर मालिक खरीदते हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा सीमा से बाहरी राज्यों को भी रेत-बजरी बाहर भेजा जाता है। जिससे सरकार को करोडों के राजस्व का चूना लग रहा है। बैठक में कानूनी सलाहकार नरेश घई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय ठाकुर, प्रेम सिंह चौधरी, विचित्र सिंह, एडवोकेट वंदना बंसल, हरदीप सिंह, दलजीत सिंह ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें