फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध : अवस्थी

विज्ञापन
दाड़लाघाट दी अंबुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते 
विज्ञापन
दी अंबुजा दाड़ला-कश्लोग-मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण पर बोले अर्की के विधायक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश सरकार हिमाचल को ग्रीन एनर्जी स्टेट के रूप में विकसित करने और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। शुक्रवार को दाड़लाघाट में दी अंबुजा दाड़ला-कश्लोग -मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में उन्होंने यह बात बतौर मुख्यातिथि कही। विधायक अवस्थी ने सभा के सुदृढ़ीकरण और इसे अधिक संगठित रूप देने पर बल दिया ताकि ट्रक ऑपरेटरों के हित सुरक्षित रह सकें। उन्होंने ऑपरेटरों को बड़ी राहत देते हुए बताया कि माल-भाड़ा दरों में वृद्धि की उनकी मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सभा की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर सीएमओ नॉर्थ अदाणी सीमेंट लिमिटेड मुकेश सक्सेना ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। विधायक ने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पंचायत समिति अध्यक्ष सोमा कौंडल, ग्राम पंचायत प्रधान शकुंतला व रीना शर्मा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, बाघल लैंड लूज़र ट्रक ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष जगदीश ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें