50 पदों के लिए 22 अप्रैल को उपरोजगार कार्यालय कसौली में होंगे इंटरव्यू
उम्मीदवार की दसवीं और जमा दो होगी शैक्षणिक योग्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। महिलाओं को रोजगार के लिए एक बड़ा अवसर मिलेगा। एलआईसी ऑफ इंडिया परवाणू में बीमा सखी के 50 पदों को भरने के लिए 22 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। भर्ती से जुड़ी मुख्य शर्तों में कुल 50 पद भरे जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या जमा दो होनी अनिवार्य है। 18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक की महिलाएं इसके लिए पात्र हैं। इच्छुक और पात्र महिला उम्मीदवार अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र, अन्य आवश्यक दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी के साथ निर्धारित समय पर पहुंच सकती हैं। इसके लिए उम्मीदवार को सुबह 10:30 बजे उपरोजगार कार्यालय कसौली पहुंचना होगा। रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू में भाग लेने के लिए आने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी या किसी भी शंका के समाधान के लिए उम्मीदवार विभाग के मोबाइल नंबर 89883-00600 पर संपर्क कर सकते हैं।