फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: घर-घर जाकर गर्भवती और धात्री माताओं को दिया पोषण का मंत्र

विज्ञापन
नालागढ़ के सल्लेवाल में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जानकारी देते हुए- स्रोत- संस्था।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से नालागढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में डोर-टू-डोर फील्ड विजिट का आयोजन किया। इस अभियान के तहत संस्था के कार्यकर्ताओं ने गर्भवती एवं धात्री माताओं के घर जाकर उन्हें स्वास्थ्य और सही पोषण के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान नालागढ़ के सल्लेवाल, तपरियां और राजपुरा गांवों में कुल 9 गर्भवती महिलाओं और 18 धात्री माताओं से सीधा संवाद किया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार लेने, आयरन और कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा और संगीता चंदेल ने माताओं को नवजात शिशु की देखभाल, स्तनपान के लाभ, टीकाकरण की आवश्यकता और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के गुर सिखाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें