सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ने किया कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की आम सभा का आयोजन एसडी पब्लिक स्कूल पब्लिक स्कूल नेरवा में हुई थी। आम सभा में प्रदेश के सात जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सॉफ्ट टेनिस खेल को हिमाचल प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें आम राय से गोविंद सिंह चाईंक को अध्यक्ष, सुनीता चंदेल को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा मनकोटिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश कुमार को उपाध्यक्ष, दिनेश रनटा और आशा हरजेट को संयुक्त सचिव, नारायण सिंह चौहान को वित्त सचिव, यशपाल सिंह कपूर व बलवीर रोलेट को प्रेस सचिव चुना गया। जबकि अंकित, रविंदर, ज्ञान मेहता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष गोबिंद सिंह चाईंक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन का गठन 2014 में किया गया है, जिसका सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकरण हो चुका है। इस खेल को प्रदेश में लोकप्रिय बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। बैठक में सॉफ्ट टेनिस गेम की आगामी होने वाली स्टेट प्रतियोगिता के बारे में भी चर्चा की गई।