फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्कूल इंडिया कंपीटिशन में 11 छात्रों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। स्कूल इंडिया कंपीटिशन में गीतांजलि स्मार्ट स्कूल के 11 मेधावी बच्चों ने पदक जीते। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करवाई जाती है। प्रतियोगिता में लगभग 3 लाख छात्रों ने भाग लिया। इसमें गीतांजलि स्मार्ट स्कूल के 11 बच्चों ने कला और निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य गीतांजलि सचदेवा ने बताया कि यूकेजी से जाह्नवी ने कला प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, पहली से कृतार्थ ने रजत पदक, दूसरी की डिंपल ने कांस्य, तीसरी कक्षा से वीरेन ने कांस्य, पांचवीं से रिद्धि ने गोल्ड, अवनी चौहान ने कांस्य, छठी से उपांशु ने सिल्वर, सातवीं से अराध्या पांडे, सृष्टि और अराध्या ठाकुर ने कांस्य और आठवीं से कृतिका ने गोल्ड मेडल जीता। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें