फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर निगम का तीन माह से नहीं हुआ जनरल हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक न होने से कई विकास कार्यों में लगा ब्रेक
विज्ञापन

42 माह में नगर निगम करवा पाया मात्र 11 हाउस
वर्ष 2024 में दो ही बुलाई गई बैठक, पार्षद भी नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों में आपसी विवाद के चलते मासिक बैठकें तक नहीं हो पा रही हैं। निगम तीन माह बाद भी मासिक बैठक नहीं बुला पाया है। इससे कई विकास कार्यों पर ब्रेक लगी हुई है। हैरत की बात तो यह है कि 42 माह में नगर निगम ने 11 ही बैठकें बुलाई हैं, जबकि वर्ष 2024 में दो ही बैठक अभी तक हुई हैं। इससे पार्षद भी काफी नाराज चल रहे हैं। वहीं, लोगों की समस्याओं का निदान भी नहीं हो पा रहा है। अंतिम बैठक जुलाई में करवाई गई थी। इसमें भी हुए कार्यों की पुष्टि तक होनी बाकी है। ऐसे में पार्षद अपने क्षेत्रों में कार्य नहीं करवा पा रहे हैं।
गौर रहे कि शहर के वार्डों में विकास कार्य का ब्यौरा पार्षद आमसभा में रखते हैं। जहां से कार्यों की मंजूरी दी जाती है। इसी के साथ कार्यों को लेकर बजट का प्रावधान भी हाउस की ओर से किया जाता है, लेकिन आमसभा की बैठक न होने से नए कार्यों पर विराम लग गया है। इससे शहर का विकास भी नहीं हो पा रहा है। कोई भी बड़े कार्यों पर चर्चा नहीं हो पा रही है। मार्च माह से जून तक पहले लोकसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लगी रही। इस कारण बैठक नहीं हो पाई। इसके बाद जब आचार संहिता हटी तो नगर निगम की टीम मां शूलिनी मेले की तैयारियों में जूट गई। इसी बीच विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले में आचार संहिता की घोषणा हो गई, तब भी बैठक नहीं हो पाई थी। अभी कुछ समय पहले नगर निगम पार्षद उपचुनाव को लेकर शहर में आचार संहिता लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पार्षदों को नहीं मिल रहा बजट : शैलेंद्र
शहर में निगम निगम विकास कार्याें को करवाने में पूरी तरह से असमर्थ हो गया है। मासिक बैठक तक नगर निगम नहीं करवा पा रहा है। बैठक न होने से विकास कार्य करवाने के लिए बजट भी पार्षदों को नहीं मिल रहा है। कांग्रेस की आपसी खींचतान के कारण शहरवासी परेशान हो रहे हैं।
-शैलेंद्र गुप्ता, पार्षद और भाजपा प्रवक्ता

इनसेट
नगर निगम का हाउस जल्द बुलाया जाएगा। शहर में कोई भी विकास कार्य नहीं रुके हैं। लाखों रुपये के टेंडर लगाए गए हैं।
-ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें