फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं को दी वह दिन व सशक्त महिला योजना की जानकारी

Thu, 11 Jan 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाणू में आयोजित वह दिन जागरूक्ता ​शिविर में जानकारी देते वित्त पर्यवेक्षक विकास भारद्वाज। संव
विज्ञापन
परवाणू में बाल विकास परियोजना धर्मपुर ने लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। बाल विकास परियोजना धर्मपुर वित्त पर्यवेक्षक परवाणू विकास भारद्वाज द्वारा वह दिन योजना व सशक्त महिला योजना के बारे सेक्टर-3 शिव मंदिर में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में महिलाओं के लिए चलाई जा रही वह दिन योजना, सशक्त महिला योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई। वह दिन सर्वे योजना के तहत जो मासिक धर्म में महिलाओं को समस्या आती है और उनके साथ भेदभाव किया जाता है, के बारे में जागरूक किया गया। साथ में सशक्त महिला योजना की जानकारी भी दी गई। शिविर में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बच्चों, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों और अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें