फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिलासपुर के गौतम का माय भारत बजट क्वेस्ट में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से संवाद का मिलेगा मौका, 12 व 13 को होगा अंतिम राउंड
विज्ञापन

सोलन। शूलिनी यूनिवर्सिटी सोलन के बीटैक कंप्यूटर साइंस (एआई) के छात्र गौतम अक्षित का चयन प्रतिष्ठित माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के फाइनल राउंड के लिए हुआ है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमें से चुनिंदा प्रतिभागियों को ही अंतिम चरण के लिए चयनित किया गया है। गौतम अक्षित ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट विचारों और प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

फाइनल राउंड का आयोजन 12 व 13 अप्रैल को वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा। गौतम अक्षित बिलासपुर जिले की झंडूता तहसील के गांव गांव झुंझनू (कलोल) का रहने वाला है। गौतम अक्षित सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उसने अनेक आरटीआई आवेदन एवं जन शिकायतों के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक अधिकारों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें