फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला के गौरव शर्मा हैं गुजरात टाइटन टीम के मुख्य फिजियो

Thu, 07 Mar 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज सिंह को फिट करने के बाद गौरव आए लाइम लाइट में
विज्ञापन

बरोटीवाला पहुंचने पर किया लोगों ने उनका जोरदार स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला के धौलर माजरी निवासी आईपीएल की गुजरात टाइटन टीम के मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट गौरव शर्मा का बरोटीवाला पहुंचने पर स्वागत किया गया। दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब मधाला के सदस्यों ने उसका शाॅल और हिमाचली टोपी पहना कर स्वागत किया। गौरव शर्मा हिमाचल के पहले ऐसे युवा हैं जिन्हें आईपीएल की क्रिकेट टीम के मुख्य फिजियो के रूप में काम करने का मौका मिला है। उन्होंने दून समेत पूरे हिमाचल का भारत में नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गौरव शर्मा दून के सूरजपुर पंचायत के टिपरा गांव के रहने वाले हैं। अपनी जमा दो की पढ़ाई बरोटीवाला से पूरी करने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन किया। उसके बाद बंगलुरू से फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स किया। गौरव शर्मा भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह की फिटनेस करने बाद लाइम लाइट में आए और उन्हें गुजरात टाइटन का मुख्य फिजियो बनाया गया। अब गौरव शर्मा गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं। आईपीएल सीजन के बाद अब वह वापस हिमाचल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें