फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन मंडी में पहुंचा लहसुन, क्वालिटी के हिसाब से मिल रहे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सूखे और बीमारी ने बिगाड़ा खेल, दक्षिण भारत में है भारी मांग
विज्ञापन

सोलन सब्जी मंडी में 80 से 100 रुपये प्रति किलो मिले दाम

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में नकदी फसल के रूप में पहचाने जाने वाले लहसुन को निकालने का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि, इस बार मौसम की बेरुखी और बीमारी के चलते जिले के अधिकतर क्षेत्रों में लहसुन की फसल खराब हुई है, जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं। सोलन सब्जी मंडी में सोमवार को लहसुन की आवक के साथ ही इसकी नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। मंडी में लहसुन की गुणवत्ता और ग्रेड के हिसाब से दाम मिल रहे हैं। बढ़िया किस्म का लहसुन 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिका। व्यापारियों का मानना है कि जैसे-जैसे मांग बढ़ेगी, दामों में और सुधार देखने को मिल सकता है। जिला सोलन में लगभग 400 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की खेती की जाती है। कृषि विभाग के आंकड़ों और स्थानीय किसानों के अनुसार इस साल पैदावार पिछले वर्षों के मुकाबले कम रहने का अनुमान है। जिले के कई इलाकों में फसल पीली पड़ने और लहसुन का आकार छोटा रहने की शिकायतें आई हैं। शहर के आसपास और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फसल पूरी तरह तैयार है, जिसके चलते किसानों ने इसकी खुदाई और सुखाने का काम शुरू कर दिया है। सोलन का लहसुन अपनी बेहतरीन गुणवत्ता के लिए दक्षिण भारत के राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों त्रिपुरा और सिक्किम में भी यहां के लहसुन की भारी सप्लाई होती है।
विज्ञापन


ग्रेड और सुखाकर लहसुन लाए किसान

सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती आशीष, काका, गुरमीत साहनी ने बताया कि मंडी में लहसुन पहुंचना शुरू हो गया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे लहसुन को थोड़ा सूखाकर लाए। इससे किसानों को अच्छे दाम मिलेंगे। वर्तमान में गीला लहसुन ही मंडी पहुंच रहा है, इससे मार्केट खराब होने की भी संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें