फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गरजेवाल बने शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन का जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
नालागढ़ के जगातखाना में  शेरे पंजाब किसान यूनियन की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी-स्रोत - यूनि
विज्ञापन
जगातखाना में हुई यूनियन की बैठक, किसानों की समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन की गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब जगातखाना में बैठक हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश के किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से जिले के किसानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
अमरजीत सिंह रंधावा की अगुवाई में आयोजित बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरिंदर सिंह भंगू ने किसानों को मुक्त व्यापार समझौते, एमएसपी गारंटी कानून तथा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप फसलों के उचित मूल्य सुनिश्चित करने से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जसवीर सिंह गरजेवाल बने जिलाध्यक्ष
बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से जसवीर सिंह गरजेवाल को शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें अपनी टीम के साथ जिले की सभी तहसीलों में संगठन का विस्तार करने, तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति तथा जिला कमेटी के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। गरजेवाल ने अपनी टीम की ओर से प्रदेश अध्यक्ष गुरिंदर सिंह भंगू का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों में भी यूनियन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में परविंदर सिंह काला, तारा सिंह, बोनी नेगी, अजैब सिंह लाडी, हरी सिंह, स्वर्ण सिंह, हरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, जोगिंदर सिंह, हरभजन सिंह, जसवीर सिंह, जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, लियाकत अली सहित बड़ी संख्या में किसान और यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें