फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गांधी हाउस को दिया गया सर्वश्रेष्ठ हाउस का पुरस्कार

विज्ञापन
चिन्मय विद्यालय में वा​र्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
चिन्मय विद्यालय नौणी में माया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

मुक्केबाजी में प्रांजल, अर्शिया व राज नंदिनी को भी दिया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चिन्मय विद्यालय नौणी वार्षिक उत्सव वेदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाजसेवी कर्नल संजय शांडिल रहे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी पूनम शांडिल एवं पुत्री स्मृति शांडिल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ हाउस का पुरस्कार गांधी हाउस को दिया गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र प्रांजल, अर्शिया एवं राज नंदिनी को विशेष रूप से सम्मानित कर पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार ऑर्केस्ट्रा, सर्वश्रेष्ठ अभिनयकर्ता अर्शिया चौहान, सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं एएनओ नीरज राठौर को दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या बीनू सूद ने अपने संबोधन में विद्यालय की वार्षिक शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं खेलकूद उपलब्धियों को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विविध एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसे जीवन में अपनाने का आग्रह किया और पाठ्यक्रम में भारतीय संस्कृति के समावेश पर बल दिया। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के युवाओं से बढ़ते नशे से दूर रहने का विशेष आह्वान किया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत कक्षा 1 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक डॉ. सुनील डांड समेत विवेक शर्मा, विनय भगनाल, भूतपूर्व ग्राम प्रधान नौणी बलदेव ठाकुर और ईशान शर्मा सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें