फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संगीत प्रतियोगिता में गनन और अभिषेक अव्वल

Sun, 14 Jul 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई सभागार में हुआ शास्त्रीय संगीत सम्मेलन
विज्ञापन

भजन, तबला समेत अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में गुरु शिष्य परंपरा एवं शास्त्रीय संगीत संस्था की ओर से 15वें सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिन तक चले सम्मेलन में संगीत प्रेमियों ने दमखम दिखाया। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में मुकेश विज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना की गई और प्रतियोगिताएं शुरु हुईं। सुबह के सत्र में भजन गायन, तबला वादन प्रतियोगिता हुई। जबकि दोपहर के सत्र में शास्त्रीय गायन हुआ। अंत में विजेताओं को संस्था की ओर से पुरस्कार बांटे गए।
विज्ञापन

इस दौरान भजन गायन कनिष्ठ वर्ग में गगन शर्मा प्रथम, हर्ष दूसरे और गुरुवाणी कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि वरिष्ठ वर्ग में अभिषेक वर्मा प्रथम, निलाक्षी दूसरे और ईशान शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। शास्त्रीय गायन के कनिष्ठ वर्ग में हिमांशी शर्मा प्रथम, मेघना द्वितीय और अरमान तृतीय, वरिष्ठ वर्ग में ईशान शर्मा पहले, अभिषेक वर्मा द्वितीय व पारस शमी तृतीय स्थान पर रहे। तबला वादन के कनिष्ठ वर्ग में अरमान प्रथम, अभिनव दूसरे और गरविष तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त आकाशवाणी में सेवानिवृत्त तबला वादक त्रिलोक सिंह ने वादन प्रस्तुत किया। इनके साथ सीता राम शर्मा ने नगमा दिया। जबकि शिवानी व मेघा बहनों ने राग पुरिया धनाश्री में बड़ा ख्याल व छोटा ख्याल प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों का सम्मानित किया। साथ ही कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि बच्चे पुरानी परंपराएं न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें