फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृत्रिम मेधा के लाभ अपनाकर भविष्य की चुनौतियों का करें सामना : उपायुक्त

Thu, 16 Nov 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते उपायुक्त मनमोहन शर्म
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने दिए कई सुझाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मीडिया कर्मियों का आह्वान किया कि वह कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के लाभ अपनाकर भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करें। मनमोहन शर्मा आज यहां राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तकनीक के आने से कार्यप्रणाली में बदलाव आना स्वाभाविक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग से जानकारी के आदान-प्रदान में सुलभता आई है और भविष्य में इस तकनीक का प्रयोग मीडिया जगत के समक्ष चुनौतियों से अधिक अवसर प्रस्तुत करेगा।
उपायुक्त ने कहा कि प्रौद्योगिकी में हो रहे बदलाव आज सभी क्षेत्रों को प्रभावित कर रहे हैं। मीडिया में कृत्रिम मेधा के प्रयोग से क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। कहा कि इनमें से कुछ दृष्टिगोचर भी हो रहे हैं। प्रत्येक तकनीक के दो पक्ष होते हैं। तकनीक के प्रयोग के समय अनेक बार आरंभिक समय में हानि दृष्टिगोचर होती है और कार्यप्रणाली स्थापित होने पर लाभ सामने आते हैं। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि तकनीक का प्रयोग करते समय संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और लोगों के कल्याण को सर्वोपरि रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय प्रेस परिषद ने इस वर्ष प्रेस दिवस पर ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया’ विषय पर चर्चा करने का सुझाव दिया था। जिला लोक संपर्क अधिकारी हेमंत वत्स ने सभी का स्वागत किया और विषय की जानकारी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें