क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के मेडिसिन वार्ड में दीवार पर जमी फफूंद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के वार्डों की दीवारों में समय पर मरम्मत और रंग-रोगन न होने के कारण फफूंद और सीलन जमा हो गई है, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के बेड भी खराब दीवारों के पास लगाए गए हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मेडिसिन वार्ड में दीवारों से पपड़ी निकल रही है और कई जगह शीशे भी टूटे हुए हैं। अस्पताल में करीब दो साल पहले आंशिक रूप से रंग-रोगन किया गया था, लेकिन उसके बाद मरम्मत कार्य नहीं हुआ। इस स्थिति के चलते मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ रही है। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल के कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप जैन ने कहा कि सभी वार्डों में जल्द ही रंग-रोगन और मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा।